विचार / अमिताभ बच्चन ने बताई 'नमस्कार' की परिभाषा, लिखा- यह हमारा आदर्श, हमारी संस्कृति का ध्वज है



  • अमिताभ ने लिखा-  कभी-कभी इसी नमस्कार से हम संकोच भी करते हैं

  • जब हम नमस्कार करते हैं तो सभी संस्कृतियों का सम्मान कर रहे होते हैं: अमिताभ


बॉलीवुड डेस्क. अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर 'नमस्कार' की परिभाषा बताई है। उनके मुताबिक, यह केवल हमारी सभ्यता का प्रतीक, प्रथा या परम्परा नहीं है। बल्कि यह हमारा आदर्श  और हमारी संस्कृति का ध्वज है। बिग बी ने लिखा है, "नमस्कार। यह नमस्कार केवल हमारी सभ्यता का प्रतीक नहीं है। केवल एक प्रथा या परंपरा नहीं है। यह नमस्कार हमारा आदर्श है। एक प्रकार से हमारी संस्कृति का ध्वज है।"



T 3432 - NAMASKAAR .. यह नमस्कार केवल हमारी सभ्यता का प्रतीक नहीं है। केवल एक प्रथा या परंपरा नहीं है। यह (cont) https://t.co/SBU5gYryGL


— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) February 6, 2020

बिग बी ने आगे लिखा है, "इस नमस्कार से हम सम्मान भी करते हैं। आदर भी करते हैं। हम पूजा भी करते हैं। विनती भी करते हैं। प्रणाम भी करते हैं। और कभी-कभी इसी नमस्कार से हम संकोच भी करते हैं। नमस्कार में बहुत शक्ति होती है। बहुत ताकत है। फिर भी नमस्कार में क्रोध नहीं है। हिंसा नहीं है। नमस्कार में स्नेह भी होता है। प्रेम भी होता है। अंतर भी होता है। भेद भी होते हैं। श्रद्धा भी होती है। संकल्प भी होता है।"



T 3432 - Namaskaar pic.twitter.com/R5peSSKreM


— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) February 6, 2020

बिग बी लिखते हैं, "यह नमस्कार कभी-कभी आत्मा का संबंध है और रिवाजों के बीच अंतर भी है। यह सम्मान के साथ-साथ रिश्ते का प्रतीक है। जब हम नमस्कार करते हैं तो हम सभी संस्कृतियों का सम्मान कर रहे होते हैं। सिर्फ एक नमस्कार से हमारी रचनात्मकता सभी संस्कृतियों को सर्व कर सकती है।"


Popular posts
लॉकडाउन रुटीन / अनुष्का शर्मा ने बताया कैसे मेंटेन कर रहीं अपनी लाइफस्टाइल, विराट ने की अनुष्का की तारीफ
Image
क्रिकेट / सौराष्ट्र को पहली बार रणजी चैम्पियन बनाने वाले उनादकट को टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद, कहा- मैं अपने खेल के शिखर पर 
Image
मप्र में कोरोना / दिल्ली से आई 450 सैंपल की रिपोर्ट में सिर्फ 3, भोपाल में हुए 300 टेस्ट में 12 पॅाजिटिव मिले
Image
मुंबई / संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने शेयर की मां की खूबसूरत तस्वीर, 1988 में ब्रेन ट्यूमर से हुआ था निधन 
Image
मप्रः लॉकडाउन फेज-2 का नौवां दिन / अभी तक 31 हजार सैम्पल लिए गए, यह मध्यप्रदेश की कुल आबादी का महज 0.041%, 8414 नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी
Image