एयरपोर्ट पर हिमाचल के सीएम से मुलाकात करते चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद।
- विंडो खुलने पर हिमाचल के लोग चंडीगढ़ में दर्ज करा सकेंगे समस्याएं, यहीं हाेगा निपटारा
- चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने जयराम ठाकुर से की थी विंडो खोलने की चर्चा
चंडीगढ़. अगर आप हिमाचल प्रदेश से हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। सेक्टर-28 स्थित हिमाचल भवन में सीएम पब्लिक विंडो खोलने का विचार किया जा रहा है। इसके बाद आप यहां अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकेंगे।
दिल्ली में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चंडीगढ़ पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने उनसे मुलाकात की। उन्होंने शहर में रह रहे हिमाचल वासियों और बद्दी के उद्याेगों में काम करने वाले शहरवासियों की समस्याओं को शहर में ही सुलझाने का आह्वान किया। उन्होंने सीएम से हिमाचल भवन में सीएम पब्लिक विंडो खोलने पर चर्चा की। इसके बाद सीएम ने आश्वासन दिया कि वह इसपर विचार करेंगे। अरुण सूद के मुताबिक सीएम ने सैद्धांतिक तौर पर सीएम विंडो हिमाचल भवन में खोलने की मंजूरी दे दी है।