रिपोर्ट / बॉलीवुड में अक्षय कुमार की ब्रांड वैल्यू सबसे ज्यादा, दीपिका पादुकोण एक पायदान नीचे खिसकीं


बॉलीवुड डेस्क. बीते एक साल में अक्षय कुमार की ब्रांड वैल्यू में 55.3 फीसदी का इजाफा हुआ है। बुधवार को ग्लोबल एडवाइजरी फर्म, डफ एंड फेल्प्स द्वारा जारी की गई सूची में अक्षय कुमार का नाम दूसरे स्थान पर है। उनकी ब्रांड वैल्यू 104 मिलियन डॉलर यानी करीब 744 करोड़ रुपए है, जो बॉलीवुड में सबसे ज्यादा है। हालांकि, पूरी सूची में टॉप पर क्रिकेटर विराट कोहली है, जिनकी ब्रांड वैल्यू 237 मिलियन डॉलर यानी करीब 1691 करोड़ रुपए है।


दीपिका पादुकोण तीसरे स्थान पर खिसकीं


पिछले साल दूसरे स्थान पर रहीं दीपिका पादुकोण इस बार एक स्थान नीचे खिसक गई हैं। वहीं उनके पति रणवीर सिंह एक पायदान ऊपर चढ़ चौथे से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। दोनों की ब्रांड वैल्यू (अलग-अलग) 93.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 665 करोड़ रुपए है। गौरतलब है की दीपिका ने सीएए और एनआरसी का विरोध कर रहे जेएनयू स्टूडेंट्स के साथ खड़े होकर विवाद को बुलावा दिया था, जिसके बाद उनकी मार्केट वैल्यू कम होने की खबरें आई थीं।







अमिताभ- आमिर की ब्रांड वैल्यू भी कम हुई


टॉप 20 की लिस्ट में 16 बॉलीवुड सलेब्स और 4 क्रिकेटर्स शामिल है। शाहरुख खान और सलमान खान जहां पिछले साल की तरह क्रमशः 5वें और 6ठे स्थान पर काबिज हैं। वहीं अमिताभ एक स्थान नीचे खिसककर 8वीं पॉजिशन पर पहुंच गए हैं तो आमिर खान 11वें से सीधे 16वें स्थान पर खिसक गए हैं।


भारत के टॉप-20 ब्रांड वैल्यू वाले स्टार














































































































रैंकसेलेब्रिटी2019 में वैल्यू (करोड़ रु. में)
1विराट कोहली1691
2अक्षय कुमार744
3दीपिका पादुकोण665
4रणवीर सिंह665
5शाहरुख खान470
6सलमान खान397
7आलिया भट्ट326
8अमिताभ बच्चन300
9महेंद्र सिंह धोनी293
10आयुष्मान खुराना287
11ऋतिक रोशन277
12वरुण धवन251
13प्रियंका चोपड़ा230
14रनबीर कपूर193
15सचिन तेंदुलकर179
16आमिर खान178
17टाइगर श्राफ172
18अनुष्का शर्मा170
19करीना कपूर169
20रोहित शर्मा164

Popular posts
लॉकडाउन रुटीन / अनुष्का शर्मा ने बताया कैसे मेंटेन कर रहीं अपनी लाइफस्टाइल, विराट ने की अनुष्का की तारीफ
Image
क्रिकेट / सौराष्ट्र को पहली बार रणजी चैम्पियन बनाने वाले उनादकट को टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद, कहा- मैं अपने खेल के शिखर पर 
Image
मप्र में कोरोना / दिल्ली से आई 450 सैंपल की रिपोर्ट में सिर्फ 3, भोपाल में हुए 300 टेस्ट में 12 पॅाजिटिव मिले
Image
मुंबई / संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने शेयर की मां की खूबसूरत तस्वीर, 1988 में ब्रेन ट्यूमर से हुआ था निधन 
Image
मप्रः लॉकडाउन फेज-2 का नौवां दिन / अभी तक 31 हजार सैम्पल लिए गए, यह मध्यप्रदेश की कुल आबादी का महज 0.041%, 8414 नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी
Image