- महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे है, यह वीडियो उसी दौरान बनाया गया
- धोनी पिछले छह महीने से भारत की टीम से बाहर हैं, उन्होंने आखिरी मैच जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक होटल के रूम में साक्षी वीडियो बना रहीं, जिसमें धोनी कह रहे हैं, साक्षी यह सब अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करती हैं।'यह वीडियो धोनी के एक प्रशंसक ने ट्विटर पर शेयर किया।दरअसल, धोनी इन दिनों परिवार के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं।उन्होंने मध्यप्रदेश के कान्हा नेशनल पार्क में भी कुछ वक्त बिताया था।
वीडियो में साक्षी ने धोनी से कहा, ‘‘मैं यह सब करती हूं, ताकि तुम्हारे फॉलोअर्स मुझसे भी ऐसे ही प्यार करें। वैसे भी मेरे सोशल मीडिया अकाउंट पर हर कोई यही सवाल करता है कि धोनी कहां हैं।’’ इससे पहले साक्षी ने वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे धोनी को स्वीटी-स्वीटी कहकर चिढ़ा रही थीं।
.@msdhoni : Dekho aapne Instagram ke followers badhne ke liye, ye sab kar rahe hai... @SaakshiSRawat : All your followers love me also no..
Check out the hilarious convo here!#Dhoni #Sakshi #MahiWay
बीसीसीआई ने धोनी को अनुबंध सूची से बाहर किया
धोनी ने पिछला मैच 9 जुलाई 2019 को वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। यह वनडे भारतीय टीम हार गई थी। इसके बाद से धोनी क्रिकेट से दूर हैं। उन्हें बीसीसीआई ने अपनी अनुबंध सूची से भी बाहर कर दिया है। अब वे सीधे आईपीएल में ही खेलते नजर आएंगे। इसके बाद टी-20 वर्ल्ड कप में उन्हें मौका मिलेगा या नहीं, इस पर भी सस्पेंस बरकरार है।