किस्सा / सलमान ने कहा- हम ज्यादातर भाई-बहन मुंबई में कंसीव हुए और इंदौर में पैदा हुए, बताई इसके पीछे मजेदार वजह


बॉलीवुड डेस्क. आईफा अवॉर्ड्स का आयोजन इस बार मध्य प्रदेश में होगा। इसकी शुरुआत भोपाल में 21 मार्च को होगी। इसके बाद 27 से 29 मार्च तक इंदौर में मुख्य कार्यक्रम होगा, इस बात की घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के अलावा सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज भी मौजूदगी में सोमवार को भोपाल में हुए एक कार्यक्रम में की गई। इवेंट के दौरान एक किस्सा सुनाते हुए सलमान ने बताया कि उनके ज्यादातर भाई-बहन कंसीव मुंबई में हुए, लेकिन डिलीवर इंदौर में हुए, क्योंकि उनके पिता को इस बहाने मां से दूर रहने का वक्त मिल जाता था।


मध्य प्रदेश से अपने रिश्ते के बारे में बताते हुए सलमान ने कहा, 'यहां से मेरा रिश्ता छह पीढ़ियों पहले का हैं। मेरे पूर्वजों ने यहां रहना पसंद किया। पिता का जन्म भी यहीं हुआ, लेकिन फिर पिता सब कुछ यहीं छोड़कर मुंबई चले गए और नाम कमाया। लेकिन नाम कमाने की उस प्रोसेस में उन्होंने काफी गरीबी और मुश्किलें भी देखीं। इसलिए कंसीव तो हम लोग मुंबई में हुए, लेकिन डिलीवर हम लोग इंदौर में हुए। सोहैल तो मुंबई में पैदा हुआ। लेकिन मुझे अलवीरा की जर्नी मुझे पता है।'







मां दूर रहती थी तो पिता बड़े खुश रहते थे


आगे उन्होंने कहा, 'मुंबई से हम जीप में इंदौर आया करते थे। मेरे पिता के पास एक जीप हुआ करती थी। हम मुंबई से इंदौर आते थे और फिर तीन महीने वहां रहने के बाद मुंबई लौट जाया करते थे। घरबार यहां पर था तो कोई खर्च नहीं रहता था और देखभाल भी अच्छे से हो जाती थी। इस बीच पिता मुंबई में काम करते थे। हम करीब तीन महीने वहां रहते थे, जिससे उन्हें पत्नी से दूर रहने का मौका भी मिल जाता था। तो वो बड़े खुश थे, उनके लिए ये बड़ा फायदेमंद था। इसके बाद उन्होंने ये डिसाइड कर लिया कि हर डेढ़ साल के अंदर एक बच्चा होगा और वो इंदौर में होगा ताकि तीन-चार महीने के लिए उन्हें पत्नी से छुट्टी मिल जाए।'


Popular posts
लॉकडाउन रुटीन / अनुष्का शर्मा ने बताया कैसे मेंटेन कर रहीं अपनी लाइफस्टाइल, विराट ने की अनुष्का की तारीफ
Image
क्रिकेट / सौराष्ट्र को पहली बार रणजी चैम्पियन बनाने वाले उनादकट को टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद, कहा- मैं अपने खेल के शिखर पर 
Image
मप्र में कोरोना / दिल्ली से आई 450 सैंपल की रिपोर्ट में सिर्फ 3, भोपाल में हुए 300 टेस्ट में 12 पॅाजिटिव मिले
Image
मुंबई / संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने शेयर की मां की खूबसूरत तस्वीर, 1988 में ब्रेन ट्यूमर से हुआ था निधन 
Image
मप्रः लॉकडाउन फेज-2 का नौवां दिन / अभी तक 31 हजार सैम्पल लिए गए, यह मध्यप्रदेश की कुल आबादी का महज 0.041%, 8414 नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी
Image