भोपाल / सिंहों के जोड़े को क्वारेंटाइन अवधि पूरी होने पर 21 दिन बाद बाड़े में छोड़ा गया, अब पर्यटक देख सकेंगे




भोपाल के वन विहार में बिलासपुर से लाए गए सिंह सत्या को बाड़े में छोड़ा है! 







  • वन विहार में जल्द शुरू होगी लॉयन सफारी, तैयारियां शुरू हो गई हैं 

  • बिलासपुर की कानन पिंडारी चिड़ियाघर से लाया गया था सिंहों का जोड़ा


भोपाल. राजधानी के वन विहार नेशनल पार्क में शनिवार को सिंह के जोड़े सत्या और नंदी की क्वारेंटाइन अवधि (अलग रखकर इलाज) पूरी होने और स्वास्थ्य परीक्षण में फिट पाए जाने के बाद नर सिंह सत्या और नंदी को बाड़े मे छोड़ा दिया गया। अब पर्यटक इन सिंहों का दीदार कर पाएंगे।


सिंहों के इस जोड़े को बिलासपुर के कानन पेंडारी चिड़ियाघर से जनवरी में लाया गया था। दोनों सिंहों को 10 गुणा 10 के कमरे में रखा गया था। इन्हें 21 दिन तक रखा जाता है, इस दौरान वह वातावरण के अनुकूल खुद को ढाल लेते हैं। इन सिंहों को लाने की वजह वन विहार में लॉयन सफारी शुरू करना है।


नंदी थोड़ी चिड़चिड़ी थी, सत्या ने अच्छे से किया


वन अधिकारियों ने बताया कि मादा सिंह नंदी थोड़ी चिड़चिड़ी हो गई थी। शुरूआत में ज्यादातर समय नंदी कमरे में ही बैठी रहती थी, नए वातावरण से सामंजस्य बैठाने के लिए बार-बार गुर्राती थी। लेकिन, बाद में नंदी ने खुद को वन विहार के अनुकूल बना लिया है। वहीं, सिंह सत्या ने पहले दिन से अपनी क्रॉल को चेक करने के बाद अपनी टेरेटरी मार्क कर दी थी और उसे वातावरण के साथ सामंजस्य बिठाने में परेशानी नहीं आई।


वन विहार की डायरेक्टर कमालिका मोहंता ने बताया कि वन मंत्री उमंग सिंघार की महत्वाकांक्षी योजना लायन ब्रीडिंग और लायन सफारी पर काम शुरू किया जा रहा है। जल्दी ही लोग वन विहार में लायन सफारी का आनंद मिलेगा।



Popular posts
लॉकडाउन रुटीन / अनुष्का शर्मा ने बताया कैसे मेंटेन कर रहीं अपनी लाइफस्टाइल, विराट ने की अनुष्का की तारीफ
Image
क्रिकेट / सौराष्ट्र को पहली बार रणजी चैम्पियन बनाने वाले उनादकट को टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद, कहा- मैं अपने खेल के शिखर पर 
Image
मप्र में कोरोना / दिल्ली से आई 450 सैंपल की रिपोर्ट में सिर्फ 3, भोपाल में हुए 300 टेस्ट में 12 पॅाजिटिव मिले
Image
मुंबई / संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने शेयर की मां की खूबसूरत तस्वीर, 1988 में ब्रेन ट्यूमर से हुआ था निधन 
Image
मप्रः लॉकडाउन फेज-2 का नौवां दिन / अभी तक 31 हजार सैम्पल लिए गए, यह मध्यप्रदेश की कुल आबादी का महज 0.041%, 8414 नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी
Image