उत्तर प्रदेश / भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा- शर्जील जैसे लोगों को चौराहे पर खड़ा करके गोली मार देनी चाहिए

 



  • विधायक सोम ने कहा- दिल्ली का शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों के लिए पिकनिक स्पॉट बना हुआ है

  • शर्जील ने सीएए विरोध रैली में 16 जनवरी को अलीगढ़ में 'असम को भारत से काटने' का बयान दिया था


सहारनपुर . सरधना से भाजपाविधायक संगीत सोम ने कहा है कि भड़काऊ भाषण देने वाले जेएनयू छात्रशर्जील इमाम जैसे लोगों को चौराहे पर गोली मार देनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि नागरिकता कानूनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के लिए दिल्ली काशाहीन बाग पिकनिक स्पॉट बन गया है। प्रदर्शनकारियों कोविपक्षी पार्टियां रुपए देरहीहैं। विदेशों से भी फंडिंग की जा रही है। जो भी महिलाएं धरने पर बैठीं हैं, उन्हें काम-धाम नहीं हैं। धरना कर रहीं सब महिलाओं पर केस दर्ज कर जेल भेज देना चाहिए।



संगीत सोम ने यह भी दावा किया कि गुरुवार को जामिया में फायरिंग करने वाला युवक प्रदर्शनकारियों में से ही एक है। उन्होंने कहा- कुछ लोग पूरे देश में अराजकता को फैलाने की साजिश रच रहे हैं। प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग करवाना भी उन्हीं लोगों की ही साजिश का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा किशर्जील इमाम जैसे लोग हिंदुस्तान को बांटने की बात कह करते हैं।


राहुल पर कसा तंज
वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी पर संगीत सोम ने कहा कि राहुल गांधी को सीएए से इसलिए डर लग रहा है। क्योंकि उनको अपनी खुद की नागरिकता जाने का डर है। शायद उनके पास भी हिंदुस्तान की नागरिकता के लिए कोई मान्य डॉक्यूमेंट्स नहीं हैं।



शर्जील इमाम ने एएमयू में दिया था देशविरोधीभाषण


जेएयनू छात्रशर्जील ने 16 जनवरी को एएमयू में नागरिकता कानून के विरोध में आयोजित सभा में देशविरोधी भाषण दिया था। इस दौरान शर्जील ने 'असम को भारत से काटने की' बात कही थी। शर्जील के इस बयान के खिलाफ अलीगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने उसेबिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया।



Popular posts
कोरोना ने बदली दुनिया / विराट ने कहा- महामारी के कारण हम अब ज्यादा उदार हो गए हैं, उम्मीद है हमारा यह जज्बा बरकरार रहेगा
Image
अपकमिंग / 'एक विलेन' के सीक्वल के लिए हीरोइन का नाम तय, आदित्य और जॉन के साथ दिखेंगी दिशा
Image
कोरोना का असर / रोहित ने कहा- यदि आज हमने सतर्कता नहीं बरती, तो भविष्य में यह बड़ी समस्या बन जाएगी
Image
मुंबई / संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने शेयर की मां की खूबसूरत तस्वीर, 1988 में ब्रेन ट्यूमर से हुआ था निधन 
Image
क्रिकेट / सौराष्ट्र को पहली बार रणजी चैम्पियन बनाने वाले उनादकट को टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद, कहा- मैं अपने खेल के शिखर पर 
Image